RRB रेलवे ग्रुप D फॉर्म के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें Step by Step in Hindi | KORBA EDUCATION
RRB रेलवे ग्रुप D फॉर्म के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
आरआरबी ग्रुप डी 2026 में 22,000 पदों पर भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। इस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड में आप पात्रता, जरूरी तिथियां, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, शुल्क भुगतान, फॉर्म सुधार और अंतिम सबमिट की पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में सीखेंगे, ताकि आपका आवेदन बिना गलती के समय पर पूरा हो और कोई महत्वपूर्ण अपडेट छूटे नहीं।
Contents
सबसे पहले RRB की Official वेबसाईट पर जाए। ►लिंक ... Homepage◄ खुलने के बाद आपको ऊपर की तरफ options दिखेंगे- login, create an account । जिन्होंने RRB की site पर पहले से ही registration (पंजीकरण) कर रखा है, वें login बटन पर जाएंगे और जिन्होंने अभी तक रेजिस्ट्रैशन नहीं किया है, वें सभी create an account बटन पर जाएंगे।
CREATE AN ACCOUNT:
RRB की वेबसाईट पर पंजीकरण (registration) बटन पर जाए। बटन दबाने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें निम्नलिखित रिक्तियों को भरे-
- Country Of Nationality- यदि आप भारत से है तो INDIA चुने अन्यथा जहां के निवसी है वह देश चुने।
- Do you have the certificate of eligibility issued by the Government of India? – यदि आप India के अलावा अन्य किसी देश के निवासी अर्थात भारत के बाहर प्रवास कर रहे है तो आपको visa certificate / प्रवास प्रमाण की जानकारी देनी होगी।
PERSONAL INFORMATION-
- Full Name - बॉक्स में अपना पूरा नाम लिखिए। ध्यान रहे की नाम लिखने का क्रम रूप वही होना चाहिए जो आपके 10वीं / matriculation उत्तीर्ण certificate पर है।
- Re-Type Full Name- जो पूरा नाम आपने इससे पहले वाले बॉक्स में लिखा था बिल्कुल वही नाम इसमे लिखे।
- Have you changed your name- यदि आपने matriculation परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने नाम में किसी तरह का बदलाव कराया है तो, “Yes” बटन के बिन्दु पर चिन्ह लगाए अन्यथा “No” बटन पर बिन्दु चिन्ह लगाए।
- Date Of Birth- अपनी जन्म तिथि भरें। ध्यान रहे आपकी जन्म की वही तिथि भरिए जो आपके द्वारा दिए जा रहे पहचान प्रमाण पर अंकित हो।
- Re-Type Date of Birth- पहले भरे गए जन्म तिथि दोबारा से इसमें भरे।
- Select gender- इस बॉक्स में बहरे, यदि आप पुरुष है तो male, औरत है तो female और यदि ट्रैन्ज़्जेन्डर है तो, transgender विकल्प चुने।
- Re-Select gender- पुनः अपनी पहचान भरे– male/female/transgender
- Father’s Name- matriculation certificate के आधार पर अपने पिता जी का नाम भरे।
- Re-Father’s Name- पुनः अपने पिता जी का नाम भरे।
- Mother’s Name- माता जी का नाम भरे। (माता जी का नाम उनके पहचान पत्र के अनुरूप भरे।
- Re-Mother’s Name- पुनः अपने माता जी का नाम भरे।
Contact Details-
- Email Address- अपनी ई-मेल आइडी भरे। (ध्यान रहे इस आइडी का उपयोग OTP प्राप्त करने और login करने हेतु optional(बहुविकल्प) के तौर पर किया जा सकता है। इसीलिए या ई-मेल आइडी अपने पास संभाल कर रखे।
- Generate Email OTP – generate email OTP बटन को दबाए। इसके बाद आपके भरे गए ई-मेल आइडी पर प्राप्त OTP को यहाँ बॉक्स में भरे। OTP छः digits कर रूप में हो।
- Mobile number- अपना मोबाईल नंबर भरे जिस पर आप OTP प्राप्त करना चाहते है। ध्यान रहे भविष्य में अपने बनाए गए इस आइडी पर लॉगिन login करने के लिए इन्ही मोबाईल नंबर और ई-मेल आइडी का उपयोग करके आप OTP प्राप्त कर सकते है।
- Generate Mobile OTP- generate mobile OTP बटन को दबाए। बटन दबाने के बाद आपके भरे गए मोबाईल नंबर पर OTP प्राप्त हुआ होगा, यह OTP भी छः digits / अंकों का होगा। बॉक्स में भरे।
- Verification Through Digi Locker / Aadhaar Card / I Don’T Have Aadhaar Card- यदि आपने सरकार द्वारा provided Digi locker पर अपना रेजिस्ट्रैशन कर रखा है, तो verification के लिए इसका उपयोग करें। यदि नहीं तो आधार कार्ड option का उपयोग करें। और यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं बना है तब don’t have Aadhaar Card ऑप्शन का उपयोग करें। verification ऑप्शन चुनने के पश्चात आधार कार्ड नंबर भरे, दिए गए captcha भरे और Next बटन पर जाए, आधार कार्ड के registered linked मोबाईल नंबर पर प्राप्त OTP भरें। ( 6 digit security पिन पूछे जाने par पूर्व में कभी आपके द्वारा बनाए गए पिन भरे, अन्यथा पिन न पता होने की स्थिति में forgot pin ऑप्शन चुने और एक नया पिन बनाए।
- Create Your Password- एक मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए (@, capital letter, small letter & number) का उपयोग करें। अपने इस बनाए गए आइडी पर login करने के लिए आपको इस पासवर्ड की आवश्यकता होगी। Password भर लेने के बाद captcha बटन पर जाए और फिर preview and create an account बटन पर जाए।
- preview and create an account बटन- पर जाने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आपके द्वारा बहरे गए सारे जानकारी दिखेगी। भारी गई सारी जानकारियाँ सही होने पर “I have re-checked the above details and found correct” पर बॉक्स पर सही का चिन्ह लगाए और create an account बटन दबाए अन्यथा भरे गए जानकारियों में सुधार करने के लिए edit बटन दबाए। Create बटन दबाने के बाद एक pop-up आने पर “proceed” बटन दबाए।
इस तरह आपका RRB के मुख्य वेबसाईट पर पंजीकरण सफल हुआ। इसके बाद आप automatically ही home page पर redirect हो जाएंगे।
LOGIN:
होमपेज पर आने के बाद लॉगिन बटन पर जाए। जिन्होंने जिन्होंने पहले ही RRB के साइट पर पंजीकरण registration कर रखा है वें सीधे login बटन पर जाए अन्यथा पहले पंजीकरण करे। Login बटन दबाते ही आप एक नए पेज पर आजाएंगे । इस पेज पर login करने के लिए दो options आएंगे, login with Aadhaar अर्थात अपने आधार कार्ड के माध्यम से लॉगिन करे या login with RRB account credential अर्थात अपने द्वारा बनाए गए मोबाईल नंबर / ईमेल आइडी और password के माध्यम से लॉगिन करे। “login with RRB account credential” विकल्प चुने।
- login with RRB account credential- यह चुनने के बाद एक पेज खुलेगा। इस पेज में अपना मोबाईल नंबर या ईमेल आइडी पहेल बॉक्स में भरे, इसके बाद password दूसरे बॉक्स में भरे । अब captcha पूर्ण करे और login बटन दबाए। इसके बाद OTP प्राप्त करने के लिए “OTP on mobile number” या “OTP on email” बटन दबाए और प्राप्त OTP बॉक्स में भरें।
DASHBOARD:
सफलता पूर्ण OTP भरने के बाद आप RRB के अपने ID के dashboard पर आ जाएंगे। डैश्बोर्ड पर online application बटन पर जाए। एक नया पेज खुलेगा इस पेज पर वही exam विकल्प चुने जिसे आपको apply करना है। सही परीक्षा विकल्प चुनने के लिए exam name पढ़ें या परीक्षा की पारित सूचना क्रमांक (Cen number) देखकर चुने। इसके बाद नीचे दिए गए boxes पर सही का चिन्ह लगाए और “next” बटन पर जाए।
- Profile details- इस पेज पर आपके द्वारा पंजीकरण में भरें गए details की कुछ जानकारी जैसे – country name, date of birth, full name, father’s name, mother’s name यहाँ पर पहले से ही भारी हुई मिलेगी। जो खाली box हैं उन्हें भरें-
- Marital status (वैवाहिक स्थिति) – इस box में अपनी वैवाहिक स्थिति की जानकारी भरें । यदि आप शादीशुदा है तो married, अविवाहित है तो single / unmarried, विधवा है तो widow विकल्प चुने।
- Religion- इस box में आप किस धर्म से है, विकल्प चुने।
- Mother tongue- इस box में अपनी मातृ भाषा चुने।
- Choose Language of Exam- आप जिस भाषा में परीक्षा देना चाहते है वह भाषा विकल्प चुने।
- Permanent visible mark of identification1 and Permanent visible mark of identification 2- पहचान सत्यापन हेतु अपनी कोई प्रत्यक्ष चिन्ह लिखें। दोनों boxes में अपनी अलग-अलग पहचान चिन्ह लिखे।
- Community details- इस box में अपनी caste category चुने। अनारक्षित वर्ग के UR (Unreserved)General विकल्प चुने, अनुसूचित जाती वर्ग वाले SC/ Scheduled Caste विकल्प चुने, अनुसूचित जनजाति वर्ग वाले ST/ Scheduled Tribes विकल्प चुने, और अन्य पिछड़े वर्ग वाले OBC/Other Backward Class विकल्प चुने। अनारक्षित वर्ग को छोड़कर अन्य वर्गों के cast certificate number (जाती प्रमाण पत्र क्रमांक) भरे, date of issue (जाती प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि भरे, cast name (अपनी जाती का नाम लिखे), issued by (जाती प्रमाण पत्र किसके द्वारा जारी किया गया है विकल्प चुने।
POSTAL ADDRESS:
- Present Address- इस box में अपना वर्तमान पता भरे- state, district, address, pin code, city/ town
- Permanent Address- इस box में अपना स्थायी पता भरें- state, district, address, pin code, city/ town.
यदि आपका वर्तमान पता और स्थायी पता दोनों एक ही है तो present address भरने के बाद नीचे दिए गए tick box पर चिन्ह लगाए । इसके बाद save बटन दबाकर next बटन दबाए।
OTHER DETAILS:
इस पेज पर अपनी कुछ अन्य जानकारियाँ भरें-
- Are You an Ex-Service Man- यदि आप भूतपूर्व सरकारी कर्मचारी रह चुके है तो उसके अनुरूप इस box में जानकारी भरे।
- Are You a Person with Benchmark Disability- यदि आप शारीरिक रूप से किसी प्रकार से विकलांग है तो उसकी जानकारी भरे।
- Are You Eligible to Avail Fee Concession Under EBC In Term of Para 7.2 Of The Cen- यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर है और पारा 7.2 के अंतर्गत Cen-क्रमांक में फीस में छूट प्राप्त करने के पात्र है तो उसकी जानकारी भरें।
- Are You An Employee of Indian Railway- यदि आप भारतीय रेलवे में कर्मचारी यही तो उसकी जानकारी भरें।
- Are You a Course Completed Act Apprentice in Railway…- यदि आपने रेलवे में अप्रेन्टिस तालीमी का कोर्स पूरा किया है तो उसकी जानकारी भरे।
- Bank Details for Refund Fee फीस की वापसी या प्रतिदाय के लिए बैंक खाते की जानकारियाँ:
- Account Holder Name- खाता धारक का नाम (जैसा बैंक passbook पर है) भरे।
- Account Number- खाता धारक का खाता संख्या भरे।
- Confirm Account Number- खाता धारक की खाता संख्या दोबारा भरे।
- IFSC Code- खाता जिस बैंक का है उस बैंक का IFSC कोड डाले। यह सारी जानकारियाँ भरने के बाद “confirm” बटन दबाए। Save बटन दबाकर next बटन।
Group D 2026 form मे कुछ नए बदलाव किए गए है। अब आवेदक को refund के लिए बैंक खाते की जानकारी न भरकर आधार बैंक सीडिंग के द्वारा करना होगा। इसके लिए आवेदक को जिस बैंक मे रिफन्ड चाहिए वह बैंक खाता आवेदक के आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
EDUCATION QUALIFICATION DETAILS:
इस पेज में अपनी matriculation / 10वीं की शैक्षिक योग्यता भरे-
- State- किस राज्य से आपने matriculation / 10वीं उत्तीर्ण किया है, भरे।
- District- उस राज्य के किस जिले से matriculation / 10वीं उत्तीर्ण किया है, भरे।
- Board- किस संस्था बोर्ड से matriculation / 10वीं उत्तीर्ण किया है, भरे।
- Date of passing- matriculation / 10वीं उत्तीर्ण होने की तिथि
- Roll no. - matriculation / 10वीं में आपका Roll नंबर/अनुक्रमांक भरे।
- Certificate serial number- matriculation / 10वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र की संख्या क्रमांक भरे।
- Add button- यदि आप matriculation / 10वीं के साथ साथ अन्य शैक्षिक योग्यता की जानकारी भरना चाहते है तो “add” बटन दबाए और पुनः इस steps को फॉलो करें। अन्यथा नहीं तो “next” बटन दबाकर आगे बढ़ें।
UPLOAD PROFILE DOCUMENTS:
Applicant’s Colour Passport Photograph:
Capture live image: web cam, कंप्युटर, टैबलेट या मोबाईल पर live फोटोग्राफ लेने के लिए इस बटन
का उपयोग करें।
Specifications of photograph (Live photograph लेने से नियम)-
- रंगीन गहरे रंग के कपड़ों में फोटो ले।
- फोटो ऐसी जगह पर ले जहां light (रौशनी) अच्छी तरह से आए और दीवार का रंग light फीके रंग में व plain हों।
- Camera / कैमरा की position बिल्कुल आपके आँखों के सीध में हो।
- फोटो लेते समाए ध्यान रहे की आपका face कैमरा में दिख रहें mark गोले में हों और face बिल्कुल साफ-साफ clear & sharp दिखें। कैमरा में दिख रहें गोले का रंग हरा होने तक का wait करें।
- फोटो लेते समय किसी भी प्रकार के टोपी, चश्मा या मास्क न पहने।
- फोटो आवेदक का ही ले ताकि परीक्षा सेंटर पर face की मिलान हो सके।
- फोटो upload होते ही save बटन दबाए तभी आगे बढ़ें।
Applicant’s signature (आवेदक के हस्ताक्षर):
Browse- इस बटन का उपयोग कर आवेदक अपना signature अपलोड करें।
Specifications for signature image (हस्ताक्षर अपलोड करने के नियम):
- हस्ताक्षर आवेदक के ही होने चाहिए।
- हस्ताक्षर सफेद पेपर पर काले रंग की स्याही से करें।
- हस्ताक्षर की फोटो की format jpg / jpeg में होना चाहिए।
- हस्ताक्षर की फोटो rectangular आकार में होना चाहिए
- पेपर पर हस्ताक्षर 140px x 60px के dimensions के अंदर होना चाहिए।
- हस्ताक्षर फोटो की size kb- काम से काम 30 kb और ज्यादा से ज्यादा 49 kb तक होनी चाहिए।
- हस्ताक्षर की फोटो का dimensions और size kb में बनाने के लिए इस image compressor का उपयोग करें।
- IMAGE COMRESSOR AND RESIZER TOOL
दोनों फोटो सही से अपलोड होने के बाद tick box पर सही का चिन्ह लगाकर save करके next बटन दबाएं।
ELIGIBLE POSTS:
इस पेज पर आने के बाद आपको इस vacancy की posts दिखेंगी। इन posts को अपने प्राथमिकता reference के अनुसार सामने
दिए
गए yellow box में arrange करना है। arrange करने के लिए आप posts के सामने दिए गए (+) के चिन्ह का बटन दबाकर
reference select कर सकते है अन्यथा post title को grab करके yellow box में drag कर सकते है। drag करने के बाद
यदि
आपको कोई post हटाना हो तो yellow box में post के सामने दिए गये (-) चिन्ह का उपयोग करें। arrange हो जाने के बाद
सभी tick boxes में सही का चिन्ह लगाएं।
Place- box अपने स्थान का नाम भरे। इसके बाद save बटन दबाए फिर preview बटन पर जाए। इसके बाद
आपको
एक
पेज preview
खुलेगा जिसमें आपके द्वारा भरे गए जानकारियों की preview दिखेंगी। यदि आपके द्वारा भरे गए जानकारियों में किसी
प्रकार की त्रुटि ओ तो, उसे सुधारने के लिए “edit” बटन पर जाए अन्यथा tick box में सही का चिन्ह लगाकर “submit”
बटन
पर जाए और बटन दबाएं। इसके बाद एक pop-up आएगा उसे confirm करें।
►RRB Group D Level-1 New 22000 Posts की पूरी जानकारी जानने के लिए यहाँ click
करें।◄
PAYMENT PAGE:
Confirmation के बाद आप payment पेज पर आ जाएंगे। इस पेज पर आपको कितना pay करना है इसकी जानकारी मिल जाएगी।
proceed
next बटन पर जाने के बाद आपको भुगतान (payment) विकल्प मिलेंगे। अपना भुगतान विकल्प चुने। (UPI के द्वारा /
DB-DEBIT
CARD / CC-CREDIT कार्ड/ NET BANKING)
Payment (भुगतान) हो जाने पर आपको successful payment की receipt की पेज खुलेगी। इस पेज की screenshot save कर
ले।
APPLICATION HISTORY:
भरे गए आवेदन की copy या pdf प्राप्त करने के लिए ऊपर menu बार से “application history” पर जाए और “view application” विकल्प पर जाए उसके बाद print बटन दबाकर pdf save या download कर ले।
Payment Status:
यदि पेमेंट की status pending होने या cancel होने पर इसी पेज पर payment status चेक कर सकते है। या आगामी समय में
अपने आवेदन में किसी प्रकार की बदलाव या update करने के लिए RRB द्वारा तय किए गए निर्धारित समाए सीमा में
application modification विकल्प चुन कहते है।
*इसी प्रकार आपकी ऑनलाइन RRB की आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाती है।
FAQs
q1. RRB Group D 2026 online last payment date kya hai?
A1. RRB Group D 2026 ke online payment ki last date 12 march 2026 tak kar di gayi hai.
Q2. RRB Group D 2026 form apply karne ki last date kya hai?
A2. RRB Group D 2026 form apply karne ki last date 09 march 2026 tak ho chuki hai.
Q3. RRB Group D form bharne ke liye kaunse documents chahiye?
A3. Basic documents me photo, signature, identity details, educational details aur category-related certificates shamil hote hain.
Q4. Payment fail hone par kya karein?
A4. Application history me payment status check karein, aur allowed time window me dubara payment try karein.
Q5. RRB Group D 2026 online form OBC caste certificate issuing date problem?
A5. OBC non-creamy layer certificate ki issuing date RRB ke form apply karne ke last date se 1 year old updated hone chahiye.
Q6. RRB Group D 2026 online form me bank account detials kaise bharen?
A6. RRB Group D 2026 online form me new updates ke anusaar ab aadhaar card bank seeding ke dwara kiya jauyega.
Important Links/Also Read:
🔴 CG VYAPAM मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न 2026
🔴 UGC Equality Rule क्या है? नियम, लाभ, हानियां और पूरी जानकारी
🔴 RRB Group D Level-1 New 22000 Posts पर निकली भर्ती की पूरी जानकारी
🔴 RRB रेलवे ग्रुप D फॉर्म के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें Step by Step in Hindi
🔴 Free Online Image Compress And Resize Tool