CG VYAPAM मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न 2026 | KORBA EDUCATION

CG VYAPAM मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Step-by-Step)

CG VYAPAM मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न | KORBA EDUCATION | KORBA EDUCATION

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड (CG State Agriculture Marketing (Mandi) Board) में उप निरीक्षक (Sub Inspector – Mandi) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा। इस भर्ती में स्नातक पास अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। CG VYAPAM द्वारा 200 पदों पर भर्ती, योग्यता और अन्य पूरी जानकारियाँ इस प्रकार है





CG VYAPAM क्या है?

CG VYAPAM (Chhattisgarh Vyavsayik Pariksha Mandal - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल) छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक भर्ती एवं परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था है। यह बोर्ड राज्य में निकलने वाली विभिन्न सरकारी भर्तियों (Sarkari Naukri in Chhattisgarh) और प्रवेश परीक्षाओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजन करता है। CG VYAPAM के माध्यम से हर वर्ष पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मंडी बोर्ड, तकनीकी और अन्य सरकारी विभागों में भर्तियाँ आयोजित की जाती हैं।
CG VYAPAM द्वारा आयोजित परीक्षाओं में CG Vyapam Vacancy, CG Vyapam Recruitment, CG Vyapam Exam Date, Admit Card, Answer Key और Result से जुड़ी सभी प्रक्रियाएँ शामिल होती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी की जाती है और आपत्ति प्रक्रिया के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाता है।
जो अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए CG VYAPAM एक भरोसेमंद बोर्ड है। इसकी परीक्षाएँ योग्यता आधारित होती हैं और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।
Notice: Link


छत्तीसगढ़ व्यावसायिक उप निरीक्षक (Sub Inspector) पदों पर भर्ती की पूरी जानकारी

परीक्षा आयोजन विभाग (Recruitment board): छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG VYAPAM)
भर्ती विभाग का नाम (Department Name): कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ शासन (Department of Agriculture, Government of Chhattisgarh)
रिक्त पदों की संख्या (Total Posts): 200 Posts
प्रारम्भिक वेतन (Starting Payoff): 25000 Rs. न्यूनतम
आवेदन प्रक्रिया (Application Mode): ऑनलाइन (Online)
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Online Application Start Date): 2026/02/06
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (Online Application End Date): 2026/02/27
ऑनलाइन संशोधन की प्रारम्भिक तिथि (Online Modification Start Date) 2026/02/28
ऑनलाइन संशोधन की अंतिम तिथि (Online Modification End Date) 2026/03/02 (till 05:00 pm)
परीक्षा मोड ऑफलाइन (Exam Mode) OMR-SHEET (Optical Mark Recognition)
ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी (Online Admit Card Release Date) 2026/04/20
परीक्षा तिथि (Exam Date) 2026/04/26
कौन-कौन आवेदन कर सकते है?(Who can apply) केवल छत्तीसगढ़ के निवासी
आवेदन शुल्क (Exam Fee) UR (general)=350, OBC=250, ST/SC/PWD= 200 ₨.
प्रति दाय (Refundable) हाँ (यदि आवेदक परीक्षा में उपस्थित होता है)
शैक्षणिक योग्यता (Qualification Eligibility) Degree from recognized board (मान्यता प्राप्त बोर्ड से डिग्री)
आयु सीमा (Age Limitation) 21 वर्ष से 35 वर्ष (+ Age Relaxation)

CG VYAPAM मंडी उप निरीक्षक परीक्षा पैटर्न 2026:

परीक्षा का प्रकार (Type Of Examination): लिखित परीक्षा
प्रश्न प्रकार (Type Of Questions): वस्तुनिष्ठ (Objective Type – Mcqs)
माध्यम (Medium): हिंदी / अंग्रेजी
कुल प्रश्न (Total Questions): 100
कुल अंक (Total Marks): 100
प्रत्येक प्रश्न (Marks on Each Question): 1 अंक
नेगेटिव मार्क (Negative Marks): ¼ अंक प्रत्येक प्रश्न पर
समय अवधि (Time Duration): 2 घंटे

चयन प्रक्रिया (Selection Process)- Ranked Merit Base, Medical Certificate, Police Verification

ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज (Required Documents for Online Apply)-

  • आवेदक के फोटो
  • आवेदक का हस्ताक्षर
City and City Code
Syllabus

CG VYAPAM मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Step-by-Step)

Step-1: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अधिकृत वेब साइट पर पंजीकरण (Registration on CG Vyapam Official Portal)

आवेदन करने के लिए सबसे पहले cg vyapam के अधिकृत वेब साइट पर पंजीकरण करना आवश्यक है। जो आवेदक पहली बार cg vyapam का form apply कर रहें हैं अर्थात जिन्होंने इससे पहले कभी पंजीकरण नहीं किया है, उन्हें पहले पंजीकरण करना जरूरी है और जिन्होंने पंजीकरण कर रखा है वे केवल अपनी profile में login कर आवेदन apply करेंगे।

REGISTRATION-

पंजीकरण (Registration) करने के लिए cg vyapam के login/registration पेज पर जाए। login बटन के दाई तरफ Create New Profile बटन पर जाए। इसके बाद एक form पेज खुलेगा। इस पेज पर दिए गए boxes में अपनी जानकारियाँ भरें-

Mobile Number- इस box में आवेदक अपना मोबाईल नंबर भरे जिसका उपयोग cg vyapam के profile में login करने में किया जाएगा।

Candidate Name- आवेदक अपना केवल नाम (पूरा नाम) भरे। ध्यान रहें आवेदक का नाम उसके द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली 10वीं/matriculation certificate पर लिखे नाम से सही मेल होना चाहिए।

E-Mail Id- इस box में आवेदक अपना e-mail आइडी भरे। आवेदक भरे गए email आइडी को संभाल कर रखे, भविष्य में इसकी आवश्यकता पढ़ सकती है।

Captcha- लाल रंग के border वाली box में दिए गए random नंबर और/या अक्षरों को उसी क्रम में captcha बॉक्स में भरें।

ये सभी जानकारियाँ भरने के बाद “Get otp” बटन पर जाए और मोबाईल नंबर पर प्राप्त otp भरें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में इस प्रकार से जानकारियाँ भरे।

CREATE PASSWORD

आपके profile की login सुरक्षा के लिए एक अच्छा, मजबूत और आसानी से याद हो सके ऐसा एक password बनाए इसका उपयोग profile login में किया जाएगा। पासवर्ड बनाने के नियम कुछ इस प्रकार है- पासवर्ड काम से काम 8 characters / अक्षरों का और ज्यादा से ज्यादा 12 अक्षरों का होना चाहिए। इस पासवर्ड में काम से काम एक capital latter, एक small letter, 0-9 तक कोई भी अंक/संख्या, और कुछ विशेष चिन्ह जैसे @,!,$%^&* का उपयोग कर सकते हैं। दोनों password boxes में एक समान पासवर्ड भरें।

BASIC INFORMATION

इस सेक्शन में कुछ जानकारियाँ जैसे आवेदक का नाम, मोबाईल नंबर, email id, पहले से ही भारी हुई मिलेंगी सिर्फ खाली boxes को ही भरें। आवेदक के Father’s Name, Mother’s Name, Gender, Date of Birth (verification document के आधार पर), district domicile (यदि आवेदक छत्तीसगढ़ का मुख्य निवासी है तो – yes अन्यथा no भरे)। यदि आवेदक दिव्यंग है तो Person with disability box में – “yes” अन्यथा “no” भरे, आवेदक किस प्रकार से दिव्यंग है Type of disability box में भरें। यदि आवेदक पूर्व में सरकारी कर्मचारी या अन्य जानकारी class में भरें। nationality box में अपनी नागरिकता की पहचान भरें। category box में अपना वर्ग general/obc/st/sc चुने। marital status में अपनी वैवाहिक स्थिति की जानकारी भरें।

UPLOAD YOUR PHOTO & SIGNATURE

Photo- सेक्शन में आवेदक की अपनी फोटो, फोटो की size 50KB से 100kb होनी चाहिए और फोटो की format jpg/jpeg में होनी चाहिए। फोटो choose file विकल्प का उपयोग कर अपना फोटो उचित kb size और format चुनकर upload करें।

signature- सेक्शन में भी आवेदक का हस्ताक्षर की इमेज, इमेज की size भी 50 kb से 100 kb तक jpg/jpeg format upload करें। ध्यान रहे की हस्ताक्षर सफेद कागज पर काले रंग की स्याही से करना उचित रहेगा।

Address- Present Address इस सेक्शन में आवेदक अपना वर्तमान पता भरें। पता भरने के क्रम इस प्रकार है- House No, Street, City, Post Office, State, District, Other District, Pin code. Permanent Address के इस सेक्शन में आवेदक अपना स्थायी पता भरें। पता भरने का क्रम present address के समान ही रहेगा। यदि आवेदक का present address (वर्तमान पता) और permanent address (स्थायी पता) दोनों एक ही है तो समान पता भरें।

Declaration- सारी जानकारियाँ सही से भर लेने के बाद इस घोषणा सेक्शन में I Agree बॉक्स में सही का चिन्ह लगाए और नीचे दिए गए box में captcha भर कर submit बटन जाए और अपना पंजीकरण पूरा करें।

Step-2: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अधिकृत वेब साइट पर आवेदन (Application Apply On cg Vyapam Official Portal) :

पंजीकरण हो जाने के बाद cg vyapam के login page पर जाए। पंजीकरण के समय उपयोग किए गए या भरें गए mobile number और password भरे, इसके बाद captcha कोड भरे और login बटन प जाए। लॉगिन करते ही आप आवेदक के profile dashboard खुलेगा। dashboard पर available exams list में Sub Inspector Recruitment Exam under CG State Agriculture Marketing (Mandi) Board (Recruitment) के सामने Apply बटन पर जाए, जाने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें अपनी जानकारियाँ इस प्रकार से भरें-

Exam Pre-requisite- क्या आप किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि धारक हो? (Yes/NO), Graduation University Name (स्नातक विश्वविद्यालय का नाम), Graduation Roll Number (स्नातक का अनु क्रमांक), Graduation Year of Passing (स्नातक उत्तीर्ण होने का वर्ष), ये सभी जानकारियाँ भरने के बाद “Next” बटन पर जाए।

Exam City- Next बटन पर जाने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आवेदक की Basic Information, Other Information, Present Address और Exam Fee वर्गानुसार पहले से मिलेंगे। इस पेज में आवेदक अपनी इच्छा अनुसार परीक्षा शहर चुने। Exam City चुनने के बाद नीचे दिए गए “I Agree” बटन पर सही का चिन्ह box भरे, इसके बाद captcha भरे और “confirm & Proceed” बटन पर जाए।

Step-3 ऑनलाइन भुगतान (Online Payment)

सभी जानकारियाँ भरने के बाद अनलाइन भुगतान की pre-display पेज खलेगी। इस पेज पर आवेदक की कुछ जानकारियाँ मिलेंगी। आवेदक ऑनलाइन भुगतान करने के लिए Payment Type box में payment gateway चुने। इस box में तीन payment gateway विकल्प मिलेंगे, आवेदक तीनों में से किसी भी विकल्प चुन सकते है। विकल्प चुनने के बाद नीचे दिए गए “Pay Now” बटन पर क्लिक करें।

Pay now- बटन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में ऑनलाइन भुगतान करने के लिए credit card, debit card, upi, net banking आदि और भी अलग-अलग तरीके के माध्यम का उपयोग कर ऑनलाइन भुगतान कर सकते है।

ध्यान रहे की यह भुगतान पेज 15 मिनट के लिए ही वैध है अर्थात आवेदक को इसी समय अंतराल में ही भुगतान करना है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आवेदक द्वारा की गई ऑनलाइन भुगतान transaction id, भुगतान की स्थिति payment status की जानकारी मिलेंगी। इस रसीद की screenshot या डाउनलोड कर ले।

Step-4 Print Application:

आवेदक द्वारा आवेदन की गई form डाउनलोड करने के लिए login profile के बाई तरफ दी गई “Application” विकल्प पर जाए और print बटन पर क्लिक करके form download करें।

Refund (प्रति दाय)- परीक्षा आवेदन में किए गए ऑनलाइन भुगतान प्रति दाय अर्थात refundable है। प्रति दाय के पात्र केवल वही अभ्यार्थी होंगे जो परीक्षा में उपस्थित होंगे।


Precautions (सावधानियाँ):

  • हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी क्रॉस-चेक करें।
  • किसी भी नियम या नीति को अंतिम और कानूनी सलाह न मानें।
  • समय के साथ नियम बदल सकते हैं, इसलिए अपडेटेड जानकारी देखना आवश्यक है।
  • परीक्षा, प्रवेश या शिकायत से जुड़े मामलों में सीधे संबंधित संस्था से संपर्क करें।
  • इस कंटेंट का उपयोग केवल सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से करें।

Disclaimer (अस्वीकरण):

इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सामान्य सूचना उद्देश्य के लिए है। यहाँ प्रस्तुत Chhattisgarh Vyavsayik Pariksha Mandal - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से संबंधित नियम, लाभ, हानियाँ और विवरण आधिकारिक अधिसूचना का विकल्प नहीं हैं। नियमों और नीतियों में समय-समय पर परिवर्तन हो सकता है।

पाठकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी निर्णय से पहले CG VYAPAM की आधिकारिक वेबसाइट की अधिसूचना अवश्य देखें। इस जानकारी के उपयोग से होने वाली किसी भी हानि या नुकसान के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।



FAQs

Q1. CG VYAPAM मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

A1. उम्मीदवार CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और अंतिम सबमिट से पहले सभी विवरण सत्यापित कर सकते हैं।

Q2. CG VYAPAM Sub Inspector 2026 के लिए योग्यता क्या है?

A2. सामान्यतः इस भर्ती के लिए स्नातक (Graduation) योग्यता मांगी जाती है। श्रेणीवार आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होती हैं।

Q3. CG Vyapam Mandi SI 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

A3. इस लेख में दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है। उम्मीदवार अंतिम समय से पहले आवेदन पूर्ण कर लें।

Q4. CG Vyapam Mandi Sub Inspector परीक्षा पैटर्न और सिलेबस कहाँ मिलेगा?

A4. परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, एडमिट कार्ड और अपडेट्स CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध होते हैं। तैयारी के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन को प्राथमिकता दें।





Label

10 मार्च 2026 आज का करंट अफेयर्स 9 मार्च 2026 आज का करंट अफेयर्स Admit Card Apply Online Banking Current Affairs CG Job Update Hindi CG VYAPAM Mandi Bharti 2026 CG Vyapam CG Vyapam Exam Pattern CG Vyapam Mandi Up Nirikshak CG Vyapam Notification CG Vyapam Sub Inspector Vacancy CGPSC CURRENT AFFAIRS 2026 KORBA EDUCATION Chhattisgarh Jobs Chhattisgarh gov Job Competitive Exam Compress Image Online Current Affairs 2026 Current Affairs Hindi Daily Current Affairs Equality Rule 2026 Exam Date Free Image Compress Tool Government Job Update Hindi Govt Jobs 2026 Hindi Current Affairs GK Quiz Image Compression Tool Free JPG Compress Tool Latest Jobs MCQ Quiz Online Image Resize Tool PNG Resize Tool Photo Size Reduce Online RRB Group D 22000 Posts RRB Group D Level 1 Vacancy RRB Group D Notification RRB Group D Online Apply in Hindi RRB Group D apply last date RRB Group D documents required RRB Group D registration 2026 RRB Group D step by step process Railway Current Affairs Railway Group D Recruitment 2026 Railway Group D application fee Railway Jobs Railway Recruitment Update Railway competitive exams Reduce Image Size Result SSC SSC Current Affairs Sarkari Exam तैयारी Sarkari Naukri UGC Equality Rule benefits UGC Equality Rule disadvantages UGC latest update UGC rules for students Week 9 Current Affairs 2026 in Hindi (23 Feb – 1 March). Date-wise daily current affairs for UPSC Weekly Current Affairs 2026 PDF college new rules education policy update आज का करंट अफेयर्स 2026 करंट अफेयर्स 2026
ज़्यादा दिखाएं